HomeJharkhandसोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा 70 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल,...

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा 70 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, डेढ़ करोड़ रुपये होंगे खर्च

रांची:– राजधानी रांची के चुटिया स्थित श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी में जुटी है। इस बार श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बने 70 फीट ऊंचे और 45 फीट चौड़े भव्य पूजा पंडाल के दर्शन होंगे। पंडाल के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कोलकाता से आए कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। पंडाल में पांच भव्य तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएंगे।

समिति के अनुसार, पूजा पंडाल में मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्वर्णकार दुकानदारों के सहयोग से इस भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट, 18 अक्टूबर को मंगला आरती, 19 अक्टूबर को भजन संध्या और 20 अक्टूबर को गंगा आरती का आयोजन होगा।

श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन दोपहर एक बजे से रात तक महाभोग की व्यवस्था रहेगी। वहीं, 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजा के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के 201 पदाधिकारी व्यवस्था संभालेंगे। भव्य पंडाल और धार्मिक आयोजनों के जरिए इस बार चुटिया में दुर्गा पूजा को विशेष आकर्षण देने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments