HomeJharkhandमंदरों हत्याकांड में नया मोड़, शव लेकर नरकोपी थाना पहुंचे परिजन, गिरफ्तारी...

मंदरों हत्याकांड में नया मोड़, शव लेकर नरकोपी थाना पहुंचे परिजन, गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन

बेड़ो:-रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरों गांव में हकीमान खातून हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर नरकोपी थाना पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने थाना के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी में पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान डीएसपी दीपक कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद वे शव को दफनाने के लिए लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments