HomeCrimeजारीबाग में इनोवा से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार;...

जारीबाग में इनोवा से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार; बिहार ले जाई जा रही थी खेप

हजारीबाग: पदमा ओपी गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से 33 पेटी में रखी कुल 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को धनबाद से बिहार ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा गाड़ी के जरिए अवैध विदेशी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पदमा ओपी गेट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध इनोवा को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, चालक गाड़ी से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 33 पेटियों में कुल 732 पीस CLASSIC OLD HABBIT WHISKY बरामद हुई।

बरामद शराब में 375 एमएल की 28 पेटियों में 672 पीस और 750 एमएल की 5 पेटियों में 60 पीस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब धनबाद के बरवा अड्डा निवासी मुकेश कुमार से लेकर बिहार में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।

मामले में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 338/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments