जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट (NBW) के निष्पादन को लेकर 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 46 वारंटियों में से 17 लोगों ने रिकॉल प्रस्तुत किया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें संबंधित थाने से मुक्त कर दिया गया।
वहीं, 29 वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबित गैर-जमानतीय वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है।


