HomeJharkhandरांची में नगर निगम की 19.3 डिसमिल जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की...

रांची में नगर निगम की 19.3 डिसमिल जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई, सामुदायिक भवन और हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी

रांची: रांची नगर निगम ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के अभियान के तहत 19 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। वार्ड संख्या-16 के पथलकुदवा रोड, गुदरी चौक के पास नगर निगम के स्वामित्व वाली करीब 19.3 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

नगर निगम के अनुसार, इस जमीन पर पहले अवैध रूप से बूचड़खाने का संचालन किया जा रहा था। पूर्व में इसे हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया था। अब निगम की ओर से इस स्थल को स्थानीय लोगों के हित में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

सामुदायिक भवन और हेल्थ सेंटर का प्रस्ताव

नगर निगम ने बताया कि करीब 19.3 डिसमिल भूमि पर सामुदायिक भवन और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ सेंटर) के निर्माण का प्रस्ताव है। इन सुविधाओं के बनने से स्थानीय लोगों को सामुदायिक आयोजनों के लिए आधारभूत सुविधा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी अपने क्षेत्र में मिल सकेंगी।

विरोध के बाद कार्रवाई स्थगित

अतिक्रमणमुक्ति अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा कार्रवाई का विरोध किए जाने की बात नगर निगम ने कही है। निगम के मुताबिक, कुछ व्यक्तियों ने स्थानीय लोगों को भ्रमित कर सरकारी कार्रवाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया।

मौके पर कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। नगर निगम ने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निजी इस्तेमाल नहीं हो सकती निगम की जमीन

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि उक्त भूमि निगम की सार्वजनिक संपत्ति है और इसका इस्तेमाल निजी या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता। निगम के अनुसार, जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने के बाद इसे जनहित से जुड़ी परियोजनाओं के लिए विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

निगम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें और क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments