HomeCrimeरांची में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार लेकर हमला करने...

रांची में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार लेकर हमला करने का आरोप; घटना का वीडियो सामने आया

रांची: बिरसा चौक स्थित बंदू नगर में जमीन विवाद को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जमीन मालिक और उसके बेटे पर तलवार लेकर हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वर्ष 2018 में जमीन की पूरी रकम देने के बाद एग्रीमेंट और जरूरी परमिशन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसी बीच करीब डेढ़ साल पहले परिवार के मुखिया और पीड़ित के पिता का निधन हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि जमीन पर काम कराने के दौरान जमीन मालिक की ओर से लगातार गाली-गलौज और विवाद किया जा रहा था। आरोप के मुताबिक, कल शाम करीब साढ़े चार बजे पीड़ित परिवार जमीन पर बिजली कनेक्शन लेने पहुंचा था। इसी दौरान जमीन मालिक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

पीड़ित के अनुसार, उसके साथ जबरदस्ती की गई, जिसके बाद उसने अपने भाई को मौके पर बुलाया। आरोप है कि भाई के पहुंचने के बाद जमीन मालिक अपने बेटे के साथ तलवार लेकर वहां पहुंचा और हमला करने की कोशिश की।

घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments