HomeBiharसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति की हत्या; आरोपी...

सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति की हत्या; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर भी हमला

सीतामढ़ी:– बिहार के सीतामढ़ी जिले में सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य के पति को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी विरोध और हमले का सामना करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक को करीब आठ गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल सीतामढ़ी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments