HomeJharkhandरांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम शुरू, MSME उद्यमियों को बाजार...

रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम शुरू, MSME उद्यमियों को बाजार से जोड़ने पर जोर

रांची:– भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देश पर एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची की ओर से दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन झारखंड के बड़ी संख्या में उद्यमियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न जानकारियों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य MSME उद्यमियों को बेहतर बाजार और संभावित ग्राहकों से जोड़ना है। कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा, जहां दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन सत्र में मौजूद CMPDI के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने कहा कि MSME भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने MSME क्षेत्र के लिए CMPDI की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

वहीं, एमएसएमई विकास कार्यालय रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव ने कहा कि उद्योग स्थापित करने से लेकर बाजार उपलब्ध कराने तक विभाग उद्यमियों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि उद्यमियों को संभावित ग्राहक और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

चौधरी शिवराज सिंह, CMD, CMPDI
इंद्रजीत यादव, निदेशक, MSME झारखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments