गिरिडीह:– तिसरी थाना क्षेत्र में एचएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंजेश कुमार के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—इम्तियाज अंसारी, शिव कुमार, पिन्टु कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को खटपोंक स्थित बाघमारी मोड़ के पास से मंजेश कुमार के अपहरण की सूचना मिली थी। उनके भाई के आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ खोरीमहुआ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र स्थित पिपरातरी जंगल से मंजेश कुमार का शव बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेन्द्र चौधरी और मंजेश कुमार के बीच काम तथा डीजल खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
डॉ. बिमल कुमार, एसपी, गिरिडीह

