HomeJharkhandरांची को जल्द मिलेगा बड़ा बस अड्डा! ट्रांसपोर्ट नगर में बस स्टैंड...

रांची को जल्द मिलेगा बड़ा बस अड्डा! ट्रांसपोर्ट नगर में बस स्टैंड बनाने की तैयारी तेज

रांची: राजधानी रांची में महानगरों की तर्ज पर जल्द ही एक बड़ा और आधुनिक बस अड्डा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में प्रस्तावित बस स्टैंड को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि राजधानीवासियों को एक ही जगह पर बड़ा बस स्टैंड उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पटना के मीठापुर में पहले बनाए गए बड़े बस स्टैंड की तर्ज पर ट्रांसपोर्ट नगर में भी बस अड्डा विकसित करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों और सभी संबंधित हितधारकों से भी राय ली जाएगी।

नगर आयुक्त के मुताबिक, सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद बस अड्डे के निर्माण की तिथि को लेकर फैसला लिया जाएगा। इससे पहले जिला प्रशासन की टीम ने आईटीआई बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments