रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जा रही है।
बताया जा रहा है कि JTET 2026 के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस स्कूल-कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता और क्षमता का आकलन किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी पर विशेष जोर रहेगा।
JTET परीक्षा के जरिए राज्य में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में परीक्षा का सफल और निष्पक्ष आयोजन शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। परीक्षा केंद्रों के चयन से लेकर सुरक्षा और निगरानी तक सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है।

