HomeCrimeरांची सदर अस्पताल के पास बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी...

रांची सदर अस्पताल के पास बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; 4 चोरी की बाइक बरामद

रांची: सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष निगरानी के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को सदर अस्पताल परिसर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 153/2026 दर्ज करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले की छानबीन के दौरान 7 सितंबर को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले युवक शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी से जुड़े अन्य मामलों और गिरोह के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments