झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियां सोमवार को बराकर नदी में विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। इस दौरान परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे।
अस्थि विसर्जन के दौरान दिवंगत मंत्री के पुत्र श्रेयश भावुक नजर आए। पिता को अंतिम विदाई देते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। पूरे माहौल में गम और शोक की स्थिति बनी रही।
बता दें कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

