रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय ने 7 सितंबर 2026 को झारखंड SIR (Special Intensive Revision) का नया बुलेटिन जारी किया है। 6 सितंबर तक दावे एवं आपत्ति अवधि में बड़ी संख्या में मतदाताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के माध्यम से कुल 3,59,118 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अकेले 6 सितंबर को 16,128 आवेदन मिले। वहीं, फॉर्म-6A के कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1 आवेदन 6 सितंबर को आया।
इसके अलावा, फॉर्म-7 के माध्यम से कुल 2,714 आवेदन/आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 6 सितंबर को 48 आवेदन/आपत्तियां दर्ज की गईं। फॉर्म-8 के माध्यम से कुल 2,28,548 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 6 सितंबर को 9,608 आवेदन मिले।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे, आपत्तियां या आवश्यक संशोधन संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

