गिरिडीह: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने रविवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने कहा कि सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें।

