HomeCareerसुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे निजी...

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे निजी विद्यालय : आलोक कुमार दूबे

रांची: उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने 7 सितंबर को राज्य के सभी निजी विद्यालय बंद रखने की घोषणा की है।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने सभी निजी विद्यालय संचालकों एवं प्राचार्यों से अपील की है कि राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक को देखते हुए 7 सितंबर को विद्यालय बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षा जगत शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी निजी विद्यालयों से बंद में सहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments