HomeCrimeगुजरात में चतरा के युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की...

गुजरात में चतरा के युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

चतरा:- रोजगार की तलाश में गुजरात गए चतरा के एक युवक की अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार और गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान संजय कुमार, पिता ब्रह्मदेव भारती, निवासी पकरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय 31 अगस्त को तीन दोस्तों के साथ काम करने के लिए गुजरात गया था। वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली।

संजय की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि संजय की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, गुजरात जाने से पहले 28 अगस्त को चतरा स्थित गांव में सकेंद्र भारती, महेंद्र भारती और सुनील भारती के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान धमकी दिए जाने की बात भी परिजनों ने कही है। इसके कुछ ही दिनों बाद संजय गुजरात काम करने के लिए रवाना हुआ था। इसी घटनाक्रम को देखते हुए परिवार ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है।

परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की गहन जांच कर यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की भी गुहार लगाई गई है।

संजय की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बच्चों की उम्र करीब 10 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

फिलहाल परिजन मामले की जांच और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संजय की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments