HomeHealthगढ़वा में डेंगू की दस्तक, एक मरीज की मौत से स्वास्थ्य विभाग...

गढ़वा में डेंगू की दस्तक, एक मरीज की मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पिछले करीब 10 दिनों में डेंगू के लक्षण वाले कई मरीज सामने आए हैं, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज की मौत हो गई, जबकि दूसरा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले के एक बड़े व्यवसायी की डेंगू की चपेट में आने से मौत हुई है। हालांकि, उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराया था। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मौत की डेंगू से पुष्टि की है।

वहीं, एक अन्य मरीज में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद उसका इलाज किया गया और स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है।

गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कनेडी ने कहा कि जिले में डेंगू के कुछ छिटपुट मामले सामने आए हैं, जिन्हें नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू को लेकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विभाग पूरी तरह सतर्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments