HomeCrimeबोकारो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ...

बोकारो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा, 10 गिरफ्तार

बोकारो: चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित जुआ अड्डे पर छापेमारी की। खंडहरनुमा मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना के बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जुआ अड्डे का संचालन छोटू अंसारी द्वारा किया जा रहा था, जो कार्रवाई के दौरान फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन, ₹4,840 नकद, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल लाल-काले रंग की दरी बरामद की है। बरामद सामान में अरिस्टो कंपनी का नया ताश का पैकेट और 48 खुले ताश के पत्ते भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कुर्बान अंसारी, मन्दु महतो, हसन अंसारी, दुलाल स्वर्णकार, अजय कुमार रजवार, आलोक चटर्जी, रफीक शेख, मनीष कुमार राय, एस.के. राजा और अब्दुल अंसारी के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। मामले में चास थाना में कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments