HomeCrimeनिखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, 15 लाख की सुपारी देकर कराई गई...

निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, 15 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर/सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन रिसॉर्ट में युवा कारोबारी निखार सबलोक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमशेदपुर के SSP एहतेशाम वाकरीब और सरायकेला-खरसावां के SP मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद और होटल कारोबार से जुड़ी पुरानी रंजिश मुख्य वजह रही। जांच में दो गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की बात सामने आई है। पुलिस जमीन से जुड़े मामलों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

15 लाख रुपये की सुपारी, यूपी से बुलाए गए शूटर

जांच में पुलिस को पता चला कि निखार सबलोक की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दो शूटरों को बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य साजिशकर्ताओं में अशोक राघव का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

रेकी के बाद रिसॉर्ट में घुसे शूटर

पुलिस के मुताबिक, हत्या की पूरी साजिश पहले से तैयार की गई थी। शूटरों को सोनारी इलाके में ठहराया गया था। वारदात के दिन सुनील i10 कार चला रहा था, जिसमें दोनों शूटर पीछे और रितेश आगे बैठा था।

रितेश ने रिसॉर्ट में जाकर करीब 10 मिनट पहले निखार सबलोक के कपड़ों और हुलिए की पहचान की। इसके बाद दोनों शूटर रिसॉर्ट के अंदर पहुंचे और निखार पर फायरिंग कर दी। हत्या के बाद आरोपी i10 कार से फरार हुए और टोल प्लाजा से बचते हुए रांची की ओर निकल गए। बाद में वाहन को छोड़ दिया गया।

हथियार और कार बरामद, 6 गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरायकेला के डोबो क्षेत्र से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शूटर, लाइनर और वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक देसी पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई i10 कार बरामद की है। मामले में फरार अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में सामने आए गिरोह और जमीन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments