HomeJharkhandधनबाद में देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा, ‘पढ़ो और लड़ो’...

धनबाद में देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा, ‘पढ़ो और लड़ो’ के साथ युवाओं से संघर्ष का आह्वान

धनबाद:– झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर चल रही भर्ती सुधार यात्रा के नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा धनबाद पहुंची।

यात्रा की शुरुआत बलियापुर स्थित झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल से श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया गया और विनोद बिहारी महतो के वंशज परिवार को सम्मानित किया गया। परिवार की ओर से देवेंद्र नाथ महतो को विनोद बाबू का सांकेतिक चित्र भेंट किया गया।

इसके बाद लॉ कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया गया। यात्रा किसान चौक और मेमको मोड़ होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। स्टेट लाइब्रेरी से पदयात्रा कर पहुंचे छात्र एवं अभिभावकों को भी संबोधित किया गया।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कोलांचल की धरती आंदोलनों की धरती रही है। विनोद बिहारी महतो के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए आज भी “पढ़ो और लड़ो” की आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित होने के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कामरेड ए.के. राय की विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए व्यवस्था की खामियों के खिलाफ संगठनात्मक संघर्ष को मजबूत करना होगा।

देर शाम महोदा मोड़ में विनोद बिहारी महतो को माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित किया गया। इसके बाद भर्ती सुधार यात्रा बोकारो जिले के लिए रवाना हो गई।

यात्रा में देवेंद्र नाथ महतो के साथ राजेश प्रसाद, अयूब अली, अमित कुमार, उम्मीद हबिबा, प्रेम नायक, उदय मेहता, खुशबू कुमारी, अजहरुद्दीन आलम, मुदस्सिर नवाज समेत बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments