HomeJharkhandधनबाद सिविल कोर्ट पहुंची जयराम महतो की अग्रिम जमानत अर्जी, MP-MLA कोर्ट...

धनबाद सिविल कोर्ट पहुंची जयराम महतो की अग्रिम जमानत अर्जी, MP-MLA कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

धनबाद:– डुमरी विधायक और JLKM अध्यक्ष जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। उनके साथ तीन अन्य आरोपियों सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने भी अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है।

मंगलवार को तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर MP-MLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को मामले से संबंधित केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

अदालत ने फिलहाल मामले की सुनवाई आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख एक सप्ताह बाद निर्धारित की है। अब अगली सुनवाई में केस डायरी के आधार पर अदालत मामले पर आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments