पलिस एसोसिएशन के साथ चल रहे विवाद के बीच जयराम ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनकी लड़ाई किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था और सिस्टम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिसकर्मियों के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है और उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं है।
जयराम ने अपने बयान में कहा कि व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार और गलत कार्यप्रणाली के खिलाफ उनकी आवाज आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दबाव या विरोध के बावजूद वह अपने रुख से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सिस्टम में कोई गड़बड़ी है तो उसे सामने लाना और उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही।
जयराम के इस बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन और उनके बीच चल रहे विवाद को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे पुलिस एसोसिएशन और प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


