HomeJharkhandराष्ट्रीय मंत्री बनने पर प्रदीप वर्मा का स्वर्णकार समाज ने किया अभिनंदन,...

राष्ट्रीय मंत्री बनने पर प्रदीप वर्मा का स्वर्णकार समाज ने किया अभिनंदन, समाजहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

रांची:– राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, रजि. झारखंड की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी, महामंत्री विनोद वर्मा, महामंत्री मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद, संगठन मंत्री डॉ. पंकज सोनी, अंकेक्षक रविन्द्र नाथ साहू, मंत्री दिगम्बर प्रसाद, रांची महानगर अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महानगर महामंत्री त्रिभुवन प्रसाद, मंत्री दिनेश प्रसाद और विजय प्रसाद समेत समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

झारखंड के लिए गौरव की बात बताया

स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदीप वर्मा को भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री वर्मा अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के जरिए पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पदाधिकारियों ने प्रदीप वर्मा के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड से जुड़े किसी जनप्रतिनिधि को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए भी सकारात्मक संदेश है।

समाज के मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सामाजिक, संगठनात्मक और विकास से जुड़े पहलुओं पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक में समाज की उन्नति, संगठन को मजबूत करने और समाजहित में आगे की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

आगे की योजनाओं और समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए आगामी दिनों में एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदीप वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments