HomeCrimeहजारीबाग में दोस्ती का खौफनाक अंत: लापता युवक की गोली मारकर हत्या,...

हजारीबाग में दोस्ती का खौफनाक अंत: लापता युवक की गोली मारकर हत्या, 18 वर्षीय आरोपी हिरासत में

हजारीबाग:– जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोली गांव निवासी संदीप ठाकुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदीप 25 अगस्त से लापता था, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 29 अगस्त को केरेडारी थाना में संदीप के लापता होने की सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गांव के ही 18 वर्षीय शनिचर गंझू उर्फ शनि को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने संदीप को गोली मारने की बात कबूल की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

घटना के पीछे क्या वजह थी और हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, संदीप की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments