HomeJharkhandRanchi को मिलेगी झारखंड की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ से...

Ranchi को मिलेगी झारखंड की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर

रांची:- राजधानी रांची को जल्द ही आधुनिक सड़क की बड़ी सौगात मिलने वाली है। करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से झारखंड की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड विकसित की जाएगी। इस परियोजना के तहत सड़क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह स्मार्ट रोड ओल्ड विधानसभा के आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से जगन्नाथ मंदिर, हाईकोर्ट और विधानसभा भवन के मुख्य मार्ग होते हुए नयासराय आरओबी तक जाएगी। विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय आरओबी तक करीब 6.089 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड और टू-लेन पेव्ड शोल्डर की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

इसके अलावा नयासराय आरओबी से रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य रांची के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात को सुगम बनाना और सड़क को आधुनिक स्वरूप देना है।

स्मार्ट रोड में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

परियोजना के तहत सड़क पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सर्विस रोड, पेव्ड शोल्डर और सोलर लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सड़क के किनारे पौधरोपण के साथ लोगों के बैठने के लिए बेंच और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।

साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इससे सड़क को पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा की बचत करने वाला बनाने की कोशिश की जाएगी।

निर्माण पूरा होने के बाद इस सड़क से रांची के महत्वपूर्ण इलाकों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी आधुनिक रूप मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments