HomeCultureसमाहरणालय में दिखी भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, छात्राओं ने डीसी मंजूनाथ...

समाहरणालय में दिखी भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, छात्राओं ने डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी

रांची:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची समाहरणालय में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को हैंड मेड राखी बांधी।

छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार राखी बांधकर रक्षाबंधन के पर्व को प्रशासनिक परिसर में भी खास बना दिया। उपायुक्त ने छात्राओं से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहे।

रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची श्री बादल राज सहित संबंधित विद्यालय की शिक्षिका मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments