कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।
पीड़िता संगीता जैन के अनुसार, वह टोटो से अजय जैन के घर पहुंची थीं। जैसे ही वह घर के सामने उतरीं, बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन की कीमत करीब ₹2 लाख से अधिक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


