HomeJharkhandऑपरेशन मुस्कान 2.0: राँची पुलिस ने बरामद किए 111 गुम-चोरी मोबाइल, असली...

ऑपरेशन मुस्कान 2.0: राँची पुलिस ने बरामद किए 111 गुम-चोरी मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए

राँची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम एवं चोरी हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त तकनीकी जांच के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को वापस करने के लिए 25 अगस्त 2026 को नवीन पुलिस केंद्र, राँची में मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

राँची पुलिस की इस कार्रवाई से नागरिकों को राहत मिली है और गुम/चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल का उदाहरण सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments