HomeJharkhandरांची में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर, मानवता और करुणा...

रांची में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर, मानवता और करुणा का दिया संदेश

रांची: चौधरी बगान, हरमू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के पूर्व सप्ताह में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में RIMS के पूर्व निदेशक डॉ. आर.के. श्रीवास्तव ने संस्था की ओर से भारत और नेपाल में चलाए जा रहे रक्तदान अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

रक्तदान शिविर में रांची विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रानी प्रगति प्रसाद, योगदा सत्संग विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा शुक्ला, शिव नारायण कन्या स्कूल की प्राचार्या वर्षा जी समेत अन्य अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सेवा और निःस्वार्थ दान बताया।

केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि रक्तदान करुणा और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस अवसर पर 88,378 यूनिट रक्तदान किया गया था, जिसका रिकॉर्ड दर्ज होने का उल्लेख कार्यक्रम में किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, एकता और करुणा जैसे मूल्यों को जागृत करना भी है।

शिविर में Guided Meditation का आयोजन भी किया गया। RIMS ब्लड बैंक के कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। पूरे दिन रक्तदाताओं की सहभागिता बनी रही। रक्तदाताओं को RIMS और ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से पोषण सामग्री तथा रक्तदान संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानवता की सेवा में आगे आने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments