HomeNationalBJP का बड़ा फैसला, देशभर में घर-घर गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

BJP का बड़ा फैसला, देशभर में घर-घर गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

BJP का ‘वंदे मातरम्’ अभियान, देशभर में इसके इतिहास और विरासत से लोगों को जोड़ेगी पार्टी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका को देशभर में पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्येक राज्य इकाई से पांच-पांच पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

‘वंदे मातरम्’ की विरासत घर-घर पहुंचाने की तैयारी

भाजपा के प्रस्ताव के अनुसार, पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर लोगों को ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास, महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान के बारे में जानकारी देगी। पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से

दिल्ली में आयोजित बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। भाजपा ने बैठक का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। पार्टी की ओर से बताया गया कि नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक के उद्घाटन अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

संगठन और आगामी रणनीति पर भी मंथन

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों और प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इसी दौरान ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments