प्रचार-प्रसार के अभाव में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप फ्लॉप, चार आवेदकों में सिर्फ एक पास
प्रखंड स्तर पर आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप प्रचार-प्रसार के अभाव में महज औपचारिकता बनकर रह गया। कैंप में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदकों की संख्या बेहद कम रही। कुल चार आवेदकों ने टेस्ट दिया, जिनमें सिर्फ एक आवेदक ही सफल हो सका।
बताया जा रहा है कि कैंप के आयोजन की पर्याप्त जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंचने के कारण अपेक्षित संख्या में आवेदक नहीं पहुंचे। इससे प्रखंड स्तर पर आयोजित इस सुविधा का उद्देश्य भी प्रभावित होता नजर आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कैंप से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता, तो बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकते थे। वहीं लोगों ने भविष्य में ऐसे कैंप के आयोजन से पहले पंचायत स्तर तक सूचना पहुंचाने और पर्याप्त प्रचार-प्रसार कराने की मांग की है।