रांची। 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और फूड सेफ्टी परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
अदालत के इस आदेश के बाद परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों के बीच उम्मीद जगी है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से परीक्षा रद्द करने के आधार और पूरी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी पेश करने को कहा है।
अब सरकार के जवाब के बाद कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर ही इन परीक्षाओं के भविष्य को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
परीक्षा रद्द होने से प्रभावित अभ्यर्थी लंबे समय से मामले में समाधान की मांग कर रहे थे। कोर्ट के ताजा आदेश को उनके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


