HomeJharkhand54 फीट लंबा कांवड़ लेकर बाबा धाम पहुंचे गया के कांवरिया, आस्था...

54 फीट लंबा कांवड़ लेकर बाबा धाम पहुंचे गया के कांवरिया, आस्था का अनोखा नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। मेले के अंतिम चरण में भी बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में गया जिले के एक कांवरिया 54 फीट लंबा विशाल कांवड़ लेकर बाबा धाम की यात्रा पर पहुंचे, जिसे देखकर कांवरिया पथ पर मौजूद श्रद्धालु भी हैरान रह गए।

विशाल कांवड़ के साथ गुजर रहे कांवरिया को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती नजर आई। श्रद्धालुओं ने कांवड़ की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। इतनी लंबी कांवड़ को देखकर हर किसी की निगाहें कुछ देर के लिए उसी पर टिक गईं।

14-15 दिनों में घर पर तैयार किया कांवड़

कांवरिया ने बताया कि उन्होंने इस 54 फीट लंबे कांवड़ को अपने घर पर खुद तैयार किया है। इसे तैयार करने में करीब 14 से 15 दिनों का समय लगा। इसके बाद इसे लेकर वह बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकल पड़े।

बाबा के प्रति आस्था ने दी प्रेरणा

कांवरिया के मुताबिक, बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था और श्रद्धा ने उन्हें इतना विशाल कांवड़ तैयार करने की प्रेरणा दी। कांवड़ को तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगा, लेकिन बाबा के प्रति विश्वास और भक्ति ने उन्हें यह अनोखी यात्रा पूरी करने का हौसला दिया।

कांवरिया पथ पर बना आकर्षण का केंद्र

सावन मेले के अंतिम पड़ाव पर 54 फीट लंबा यह कांवड़ कांवरिया पथ पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे देखने के लिए रुकते रहे। बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धा का यह अनोखा उदाहरण श्रावणी मेले में आस्था की विविधता को भी दर्शाता है।

बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवरिया अपनी यात्रा पूरी करते हुए बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments