HomeJharkhandलोहरदगा में झामुमो का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी...

लोहरदगा में झामुमो का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दाम

लोहरदगा- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को लोहरदगा स्थित जिला कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो झारखंड की जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि झामुमो गरीब, मजदूर, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के हितों की आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड और पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के संविधान, संगठनात्मक ढांचे और कार्यशैली की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान जिला कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नए सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, जयप्रकाश शर्मा, निखिल सराफ, बालमुकुंद लोहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सदस्यता अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments