बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन की तिथि 17 से 31 अगस्त तक घोषित की है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आजीवन वैध प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे वे बीपीएससी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
- एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन 17 से 31 अगस्त तक।
- पास करने पर आजीवन वैध प्रमाण पत्र, बीपीएससी भर्ती में मौका।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं, 150 प्रश्न, ढाई घंटे।
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। एसटीईटी 2026 (Bihar STET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है।
आवेदन परीक्षा समिति के वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर स्वीकार किए जाएंगे। समिति ने कहा है कि परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा।


