रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित क्वार्टर नंबर B/118 से 14 वर्षीय किशोर रियांश गिरी उर्फ डुग्गु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह राजीव गिरी का पुत्र बताया गया है। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
परिजनों के अनुसार, रियांश घर से निकलते समय करीब 25 हजार रुपये नकद और कुछ सोने-चांदी के जेवर अपने साथ ले गया है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है।
लापता होने के समय किशोर ने हरे रंग का ट्राउजर, नीले रंग की टी-शर्ट और चप्पल पहन रखी थी। परिजन और पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं।
लोगों से मदद की अपील
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रियांश गिरी उर्फ डुग्गु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत परिवार से संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 7870933384


