HomeCareerरांची में शुरू हुआ ‘झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम’, 3 साल में 150 महिला...

रांची में शुरू हुआ ‘झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम’, 3 साल में 150 महिला उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा

रांची:- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबार को बड़े अवसरों से जोड़ने की दिशा में रांची जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। मंगलवार को जिला स्तरीय ‘झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम’ का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़े कारोबार को मजबूत करना है। इसके तहत महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग, बाजार से जुड़ाव और व्यवसाय को औपचारिक रूप देने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

तीन वर्षों में 150 महिला उद्यमों का चयन

झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD), भारत सरकार द्वारा अनुमोदित पहल है। इसे JSLPS के सहयोग से IIM Calcutta Innovation Park द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अगले तीन वर्षों में 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों का चयन किया जाएगा।

चयनित उद्यमियों को कारोबार शुरू करने से लेकर उसके विस्तार और विकास तक अलग-अलग स्तरों पर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और व्यवसाय को टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।

रांची में बनेगा केंद्रीय हब, पांच स्पोक सेंटर होंगे स्थापित

कार्यक्रम के तहत रांची में एक केंद्रीय हब और झारखंड के पांच क्षेत्रों में स्पोक सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के जरिए ग्रामीण उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और व्यवसाय से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आजीविका मजबूत होगी और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

‘आदिवा’ राखी बनी महिला उद्यमिता की पहचान

कार्यक्रम के दौरान इटकी और नगड़ी प्रखंड के एडचेरो गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार ‘आदिवा’ ब्रांड की राखी का भी उद्घाटन किया गया। महिला सदस्यों ने अपने हाथों से तैयार राखियों का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर SHG की महिलाओं ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को राखी बांधकर महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।

कार्यक्रम में SMMU से SPM (Non-Farm) नितीश कुमार सिन्हा, PM तुमुल तरण, रांची DPM अभिषेक चंद, DM (EP) प्रमोद कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के BPM, BPOs, Non-Farm Cadres और स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments