Site icon khabar jharkhand

धनबाद में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों हैं स्वस्थ

Woman gave birth to a child in Rajdhani Express train in Dhanbad, both mother and child are healthy

Woman gave birth to a child in Rajdhani Express train in Dhanbad, both mother and child are healthy

धनबादः

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार की सुबह डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में महिला का प्रसव हुआ, जिसमें उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। ट्रेन के कोच संख्या बी टू के बर्थ संख्या दो पर सफर कर रही 21 वर्षीय अनिता दास अपने पति दीपक मलिक के साथ दिल्ली से भद्रक जा रही थी। धनबाद रेल मंडल के गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार की सुबह डाउन नयी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस खड़ी थी।

इसी दौरान बी टू कोच के बर्थ संख्या दो पर सफर कर रही गर्भवती अनिता दास को प्रसव पीड़ा हुई। उसे देखकर आसपास बैठी महिला यात्रियों ने उसकी मदद की और अनिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में बच्चे की जन्म की सूचना पूरे स्टेशन परिसर और ट्रेन की सभी बोगियों में फैल गयी। इसको लेकर ट्रेन सुप्रिडेंट एस अनिल कुमार ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और सिवाईएम को दी। जिसके बाद सिवाईएम बीसी मंडल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version