Site icon khabar jharkhand

10 लाख फिरौती लेने के बाद भी हत्या कर दी थी, 05 अपराधी गिरफ़्तार

Was murdered even after taking 10 lakh ransom, 05 criminals arrested

Was murdered even after taking 10 lakh ransom, 05 criminals arrested

पलामू:

पलामू पुलिस ने लगभग चार माह पहले हुए अपहरण की गुत्थी को सुलझा लिया है। ज़िला पुलिस बल के पुलिस कांस्टेबल के नेतृत्व में अपहरण गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है। अपहरण में शामिल सभी 05 अपराधियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
आपको बता दें कि 25 मई 2021 की रात को मिथिलेश प्रसाद नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसके ड्राइवर के साथ में अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने उनके परिजनों से 10 लाख की फिरौती की माँग की थी। अपराधियों के भय से परिजनों ने अपराधियों को माँगी गई रक़म भी दे दी थी। लेकिन फिरौती की रक़म मिलने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने अपहृत व्यक्ति को नहीं छोड़ा।


उक्त मामले में पलामु पुलिस ने बहुत ही गोपनीय और पेशेवर तरीक़े से एक टीम बनाकर जाँच आरम्भ की। अपनी सूझबूझ और सशक्त नेटवर्क की सहायता से पलामू पुलिस ने अपहरणकर्ताओं तक पहुँचने में सफलता पाई। पुलिस कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित टीम ने अपहरणकर्ताओं को अपनी गिरफ़्त में ले लिया। अपहरणकर्ताओं से पूछताछ के बाद अपहृत और हत्या किए गए दो पीड़ितों के कंकाल भी बरामद किए गए । आपराधिक गिरोह में शामिल अपराधियों से 80 गोलियां, कार और कई सेल फोन के साथ 04 राइफल जब्त की गई है ।


घटना में शामिल गिरोह का सरग़ना प्रेमनाथ यादव देवघर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और गढ़वा ज़िले का रहनेवाला है ।घटना में शामिल सभी 05 अपराधियों को सरग़ना समेत गिरफ़्तार किया जा चुका है।

मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक ने कहा की टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उचित इनाम दिया जाएगा।

Exit mobile version