Site icon khabar jharkhand

मुखिया के विरुद्ध वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा, लगाया गंभीर आरोप

Ward members opened front against the chief, made serious allegations

Ward members opened front against the chief, made serious allegations

सिमरिया :

प्रखंड के जिरवाखुर्द पंचायत की मुखिया शालिनी ज्योति एक बार फिर विवादों से घिरी नजर आ रही हैं।वार्ड सदस्यों ने गुरुवार को मुखिया के विरुद्ध मोर्चा खोल उन पर राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। वार्डसदस्यों ने बताया कि मुखिया बगैर कार्यकारणी की बैठक किए बगैर जानकारी दिए योजनाओं का चयन कर पंचायत सचिव और मुखिया अवैध तरीके से राशि निकाशी का गम्भीर आरोप लगाया है।वार्डसदस्यों ने मोर्चा खोल कहा है कि इनके विरुद्ध चतरा उपयुक्त को आवेदन दिया गया था है।जिस आवेदन में वार्ड सदस्यों ने कहा है कि प्रखंड प्रशासन को मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा अवैध रूप से बगैर कार्यकारिणी की बैठक और जानकारी दिए राशि की निकासी की निकासी की जा रही है। परंतु आवेदन पर प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।तत्पश्चात वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।वार्ड सदस्यों ने मुखिया के प्रति यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक का पंजी को गायब कर दिया है। आगे वार्ड सदस्यों ने कहा है कि मुखिया और पंचायत सचिव के मनमाने रवैए से हम लोग तंग आ चुके हैं जिसे लेकर 15वें वित्त आयोग की सभी योजना की बारीकी से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version