Site icon khabar jharkhand

नियोजन नीति को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Violent demonstration of students regarding planning policy, burning effigies of Chief Minister and Education Minister

Violent demonstration of students regarding planning policy, burning effigies of Chief Minister and Education Minister

राँची:

नियोजन नीति को लेकर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पुतला दहन कर अपनी नाराज़गी जतायी। मौके पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि हेमंत सरकार ने रोजगार नहीं देने की मंशा से ऐसा नियोजन नीति बनाया था जो आगे चलकर रद्द हो जाय और अपने मंशा पर हेमंत सरकार सफल भी हो गया। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार असंवैधानिक नियोजन नीति को सुप्रीम कोर्ट ले जाकर छात्रों का समय बर्बाद ना करे।

पुतला दहन करते छात्र

सरकार अपने पॉवर का प्रयोग कर झारखंडी हित में स्पष्ट नियोजन नीति बनाये और तत्काल झारखंडियों को नियोजित करें । अन्यथा झारखंड के छात्र अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे । वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंडी छात्रों को रोजगार नहीं देने का नियोजन नीति रद्द होने के बाद जेएसएससी द्वारा प्रक्रियाधीन लगभग 15 नियुक्ति को रद्द कर दिया। जिससे झारखंड के छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया। इसी मुद्दे को लेकर दिनांक 19/12/2022 को रांची बंद आन्दोलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कल 18/12/22 दिन रविवार को बापू वाटिका मोराबादी में बैठक किया जाएगा।

Exit mobile version