Site icon khabar jharkhand

कारो नदी में मिला अज्ञात शव, ओडिशा से बह कर आने की संभावना

Unknown body found in Karo river, likely to be washed away from Odisha

Unknown body found in Karo river, likely to be washed away from Odisha


पश्चिम सिंहभूम:

गुवा थाना अन्तर्गत सारंडा से बहने वाली ऐतिहासिक कारो नदी में हिरजीहाटिंग के कारोकुंज बस्ती के किनारे नदी में चट्टानों के बीच फंसा एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया। यह शव किसका है तथा कहाँ से पानी में बहते हुये आया है उसका पता नहीं चल पाया है। जिसका पता लगाने में गुवा थाना पुलिस लगी है। पानी में अधिक दिनों तक पडे़ रहने की वजह से शव सड़-गल गया है तथा उससे काफी दुर्गंध भी आ रही है। शुक्रवार सुबह बस्ती के कुछ लोग जब नदी तट किनारे नहाने गये तो चट्टानों में उक्त शव को देखा एंव घटना की सूचना गुवा पुलिस को दी। इस बाबत गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि एक अज्ञात शव कारो नदी से बरामद किया गया है। जिसकी पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। हमारे थाना क्षेत्र से किसी की गुमशुदगी से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जिससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उक्त शव किसी अन्य क्षेत्र से पानी में बहकर यहाँ आयी हो। उल्लेखनीय है की कारो नदी का उद्गम उडी़सा से हुआ है जो बोलानी, बड़बिल शहर के बीच होते झारखण्ड के बराईबुरु होते गुवा की ओर निकला है।वर्षा के दौरान नदी विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसी संभावना है कि इसी दौरान कहीं कोई डूबा हो या उसकी हत्या कर किसी ने शव को नदी में बहा दिया हो।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हीं सच्चाई सामने आयेगी।

Exit mobile version