Site icon khabar jharkhand

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कारगिल दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई

वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। छात्रों ने युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया था । उन्होंने युद्ध के मोर्चे पर ऑपरेशन विजय के बहादुर सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए उनकी याद में देशभक्ति कविताएं पढ़ीं तथा देशभक्ति से संबंधित स्लोगन लिखे ।  छात्रों ने राष्ट्र और राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता को याद किया ।
विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने ऐसी सभाओं के संचालन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को इन बहादुर नायकों के नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें सिद्धांतों और मूल्यों के साथ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया।

Exit mobile version