Site icon khabar jharkhand

व्यापारी से लूट और फायरिंग करनेवाले तीन अपराधी गिरफ़्तार

खूंटी:

अड़की थाना क्षेत्र के डोरेया बाजार से लौटने के क्रम में व्यापारियों से लूट एवं ग्रामीणों को गोली चलाकर घायल करने के मामले में कांड का उद्भेदन करते हुए तीन अपराध कर्मियों को एक देशी कार्बाइन,एक देशी पिस्तौल, एक गोली,एक मोटरसाइकिल एवं लूटे गए 26000 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला

अड़की थाना अंतर्गत ग्राम – जारंगा घाटी के पास से तीन व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखकर गश्ती पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ किया। पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ के दौरान इन लोगों द्वारा बताया गया कि वे लोग अपराध की नियत से एकत्रित हुए थे।

गिरफ़्तार तीनों अपराधी सहदेव मुंडा उर्फ़ गोलू, रमन उर्फ़ मोटू और सूर्यदेव मुंडा उर्फ़ सूर्या झारखंड के ही रहनेवाले हैं एवं इनका आपराधिक इतिहास रहा है। रमन उर्फ़ मोटू के ऊपर तमाड़ और झालदा थाने में पहले से मामला दर्ज है। अपराधियों ने विगत 4 अगस्त को डोरेया बाजार से घर लौटने के क्रम में डोरेया बाजार से कुछ दूर आगे कडरूडीह पुल के पास व्यापारी बादल साहू से 2,30,000 /- रूपया की लूट की थी। रुपये लूटने के पश्चात अपराधी भागने लगे उसी क्रम में रास्ते में पुरनानगर के पास ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा रोकने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति के ऊपर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया और भाग निकले।

मामले में अड़की थाना कांड संख्या-44 / 2023 दिनांक 04.08. 2023 धारा 394 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उदभेदन एवं गिरफ़्तारी हेतु खूँटी के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (अमित कुमार) ने एक SIT का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया।

Exit mobile version