Site icon khabar jharkhand

भाजपा, कांग्रेस और झामुमो को मात देने के लिए झारखण्ड में बना तीसरा मोर्चा

Third Front formed in Jharkhand to defeat BJP, Congress and JMM

Third Front formed in Jharkhand to defeat BJP, Congress and JMM

राँची :

NDA और UPA के बाद झारखंड में आज एक अन्य मोर्चा का गठन कर दिया गया है। मोर्चा का नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है।  इस मोर्चे में  निर्दलीय विधायक सरयू राय, आजसू के सुदेश महतो, लंबोदर महतो और NCP के कमलेश सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव शामिल हैं। तीसरे मोर्चे की घोषणा  शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बाहर सुरेश महतो ने प्रेस वार्ता कर दी है।

स्थानीय नियोजन नीति पर मोर्चा के सभी लोग एकजुट हैं

सुदेश महतो ने कहा है कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह मोर्चा गठित किया  गया है। उन्होने कहा कि तीसरे मोर्चे में शामिल सभी लोग इस बात को लेकर सहमत हैं, भूमि पुत्रों के हित में राज्य में स्थानीय नियोजन नीति बनाई जाय।

जनहित के मुद्दे स्पीकर के समक्ष रखी जाएगी

सुदेश महतो ने कहा कि सदन के अंदर स्पीकर हमेशा दलीय पक्ष के सवालों पर ज्यादा जोर देते हैं। इससे हम लोगों का मूल एजेंडा गौण हो जाता है। इसलिए  हम पांच विधायकों ने संयुक्त रूप से मोर्चा बनाकर यह प्रयास किया है कि अपनी बातों को वे स्पीकर के समक्ष रखेंगे। सुदेश महतो ने यह भी कहा कि अगर सदन के बाहर जनहित के मुद्दे सामने आएंगे, तो उस पर भी यह तीसरा मोर्चा मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगा।

सदन के अंदर और बाहर जनता के हित की लड़ाई लड़ेंगे

लंबोदर महतो ने कहा  कि जनहित के मुद्दे एवं झारखंड के विकास के लिए तीसरा मोर्चा गठित किया गया है। मोर्चा सदन के अंदर और सदन के बाहर जनता के हित की लड़ाई लड़ेगी।

Exit mobile version