Site icon khabar jharkhand

राज्य सरकार ने ख़ूँख़ार नक्सलियों की नई लिस्ट जारी की

The state government released a new list of dreaded Naxalites

The state government released a new list of dreaded Naxalites

राज्य में सक्रिय 76 नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम की घोषणा की गयी है. पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय को नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था. जिसे गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. 76 नक्सलियों में इनाम की राशि एक करोड़ से लेकर एक लाख तक रखी गयी है. अब झारखंड में इनामी नक्सलियों की कुल संख्या 114 हो गयी है. इससे पहले इनामी नक्सलियों की लिस्ट में केवल 38 नक्सली शामिल थे. जिनमें एक करोड़ की श्रेणी में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख की श्रेणी में माओवादी कमांडर अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, गौतम पासवान, टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू, विश्वनाथ उर्फ संतोष, प्रकाश महतो उर्फ पिंटू महतो तथा 15 लाख की श्रेणी में रीजनल कमांडर रणविजय महतो, दुर्याधन महतो उर्फ मिथलेश सिंह, इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू, मदन महतो उर्फ शंकर और पूनम उर्फ जोवा शामिल था.

इन नक्सलियों पर एक करोड़ के इनाम 

इन नक्सलियों पर 25 लाख के इनाम 

इन नक्सलियों पर 15 लाख के इनाम 

इन नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम 

ये हैं 5 लाख के इनामी नक्सली

7 नक्सलियों पर 2 लाख का इनाम

राज्य के 11 नक्सलियों पर एक लाख का इनाम

राज्य के 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया है. इनमें वैसे नक्सली कैडरों को शामिल किया गया है, जो लगातार पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. इन्हें नक्सली लोकल गुरिल्ला कहते हैं. इस सूची में जो नाम शामिल हैं :-

 

Exit mobile version