Site icon khabar jharkhand

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल इंटर स्कूल इंटर-डिसिप्लिनरी आर्ट्स कॉन्क्लेव ‘‘प्रतिध्वनि‘‘ के दूसरे संस्करण का समापन समारोह

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल इंटर स्कूल इंटर-डिसिप्लिनरी कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सम्मेलन श्रीमती सरला बिरला की जन्मशताब्दी को समर्पित था। इस शानदार कार्यक्रम में पूरे भारत के 35 स्कूलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने इस कॉन्क्लेव में आयोजित प्रतियोगिताओं में झारखंड की सांस्कृतिक परंपराओं का ध्यान रखा। प्रतियोगियों को पूरे शहर में हेरिटेज वॉक के लिए ले जाया गया। उन्होंने हमारे राज्य के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर जनजातीय संग्रहालय और बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का दौरा किया। प्रतिभागियों के लिए विद्यालय के पूर्व छात्रों ने एक आइस-ब्रेकिंग सत्र का आयोजन किया। अंतिम दिन रचनात्मक लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल राउण्ड आयोजित किया गया। इवेंट क्यूरेटर श्री प्रणव मुखर्जी की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम सम्पन्न हुए। बिहू नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को 200 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भाग लेने वाले स्कूलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन, न केवल हर बच्चे के समग्र विकास में मदद करते हैं बल्कि विचारों के आदान-प्रदान में भी मदद करते हैं जो सहयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देते हैं।

Exit mobile version