Site icon khabar jharkhand

प्रेमी सिपाही ने चलायी गोली, बाल-बाल बची प्रेमिका

The lover soldier fired, the girlfriend narrowly escaped

The lover soldier fired, the girlfriend narrowly escaped

रांची:
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित धुमसा टोली में सुबह सुबह गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोली रांची जिला बल के सिपाही नवीन कच्छप द्वारा चलाया गया है। हालांकि, फायरिंग में एक महिला बाल-बाल बच गयी। घटना सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और सिपाही नवीन को गिरफ़्तार कर पुलिस सुरक्षा में रखा है। उनके सरकारी हथियार को पुलिस ने ज़ब्त कर ली है। इधर, थाना प्रभारी रवि ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला से सिपाही नवीन का क्या संबंध है उसके बारे में पूछताछ चल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है । गोली महिला को न लग दीवार में जा लगा। इस घटना के बाद महिला छुप गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत गोली चलने की घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर से ही गुजर रहे पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को दबोच लिया । पुलिस थाना में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version