Site icon khabar jharkhand

छात्रा ने एसपी को फोन कर मांगा मोबाइल, एसपी ने दो दिन में ही उपलब्ध कराया फोन

The girl called the SP and asked for mobile, the SP provided the phone in two days

The girl called the SP and asked for mobile, the SP provided the phone in two days

पलामू:

चैनपुर की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा आल्या कुमारी एवं कंचन कुमारी के लिये शुक्रवार दोपहरी का समय खुशी लेकर आयी। दोनों छात्राओं का ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। हो भी क्यूँ नहीं, पहली बार जो हाथ में मोबाइल फ़ोन मिला था। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन सिंह ने दोनों छात्राओं को एसपी आवास में नया फोन प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी श्री सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी ने दोनों छात्राओं के साथ लंच किया एवं मिठाई भी भेंट की।

The girl called the SP and asked for mobile, the SP provided the phone in two days

दरअसल,कुछ दिनों पूर्व दोनों छात्राओं ने एसपी को फोन कर मोबाइल फोन नहीं रहने के कारण पढ़ाई बाधित होने के संबंध में अवगत कराया था। जिसके पश्चात दोनों छात्राओं को मोबाइल फोन दिया गया। इस संबंध में बताते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस प्रशासन का यह अभियान है कि मोबाइल फ़ोन नहीं रहने की वजह से कोई छात्रा या छात्र पठन-पाठन से वंचित ना रहे।

ज़िले के सभी थानों में स्मार्ट फोन बैंक बनाया गया है

एसपी ने जिले के संपन्न लोगों से पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के संपन्न लोगों से अपने पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई मोबाइल फोन ना रहने की वजह से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जो भी लोग मोबाइल दान करने हेतु इच्छुक हैं वे अपने नजदीकी थाने में बने स्मार्ट फोन बैंक में मोबाइल दान दान कर सकतें हैं।

Exit mobile version